दुमका, जनवरी 23 -- दुमका। राजमहल के उपकारा में एक विचाराधीन बंदी के फांसी लगाकर आत्म हत्या किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया था। गुरुवार को बंदी मंसूर शेख के शव का मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी अमर कुमार की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया और उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। विचाराधीन बंदी मंसूर शेख अपने भाई की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद था। बंदी ने कारा के खिड़की से फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी थी। सदर अस्पताल के मेडिकल बोर्ड मंसूर शेख के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया। गुरुवार के अहले सुबह में मंसूर शेख का शव दुमका पहुंचा और मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकोर्डिंग भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...