गोड्डा, सितम्बर 30 -- ईसीएल की राजमहल परियोजना क्षेत्र मे 29 सितंबर 2026 राजमहल एरिया की 20 वीं एरिया-स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ माइन्स सेफ्टी (डीजीएमएस) के प्रतिनिधि, सुरक्षा बोर्ड के सदस्य, ट्रेड यूनियन, संवेदक के अलावा अन्यअधिकारीगण शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत राजमहल परियोजना के ऑफिसर्स क्लब स्थित वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ हुई। इसमें राजमहल परियोजना क्षेत्रिय महाप्रबंधक ए. एन. नायक,डीएमएस (माइनिंग) राजीव कृष्ण कुमार, डीएमएस(मैकेनिकल) ए. के. यादव, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल) रघु मेरुगु, जीएम (सुरक्षा) अशोक कुमार, कॉर्पोरेट सुरक्षा बोर्ड के सदस्य अंगद उपाध्याय और अन्य गणमान्य व्यक्ति व प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्...