साहिबगंज, अप्रैल 19 -- राजमहल , प्रतिनिधि। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं पुलिस प्रशासन के बीच शनिवार को राजमहल थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने विभिन्न समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। शहर के प्रमुख स्थानों पर जाम की समस्या,तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कार्रवाई, मंगलहाट में पुलिस पिकेट का स्थापना, पुलिस गस्ती, गंगा नदी थाना राजमहल में भी खुलने की मांग की गई। पुलिस में उपस्थित लोगों से इन समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ईस्टर्न झारखंड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने विभिन्न मुद्दों को विस्तार पूर्वक रखा। यह भी पढ़ें- निर्णय: बरहड़वा में जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं,लगाए जाएंगे पुलिस ने व्यवसासियों से अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा लगा...