आरा, अगस्त 18 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। 19 अगस्त को पटना में होने वाले राजभवन मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिए राजद नेता व पूर्व विधायक भाई दिनेश ने विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं व आम लोगों से बड़ी संख्या में पटना पहुंचने की अपील की। भाई दिनेश ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में होने वाला मार्च लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, युवाओं, किसानों, मजदूरों व वंचितों की आवाज को मजबूती देगा। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व किसानों की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है। सभा में उमाशंकर सिंह, किरण सिंह, लाल बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, सुबास यादव, टुनटुन सिंह, राम लायक सिंह, योगेंद्र सिंह, सतनारायण पाल, मो. इजरायल, राजेश कुशवाहा, रोहित कुमार, संतोष मिश्र, भगत सिंह, अरुण कुमार सहित स्थानीय लोग व राजद...