मुंगेर, अप्रैल 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यकलापों को लेकर शिकायतों का अंबार अब राजभवन तक पहुंच चुका है। हालात यह है कि, राजभवन बिहार ने विश्वविद्यालय को 21 शिकायतों की सूची भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है, जिससे विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजभवन द्वारा 24 अप्रैल को भेजे गए पत्र में कई शिकायतें सीधे विद्यार्थियों से जुड़ी हैं। इनमें प्रमाण पत्र में नाम सुधार, परीक्षा परिणाम में संशोधन, नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी जैसी समस्याएं शामिल हैं। आमतौर पर इनका समाधान विश्वविद्यालय स्तर पर होना चाहिए, लेकिन अब इनका राजभवन तक पहुंचना व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करता है। शिकायतों की सूची में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि शिक्षकों और प्रशासनिक मामलों से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं।सरस्वती अर्...