हरिद्वार, फरवरी 12 -- प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 16 फरवरी को राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने देवपुरा स्थित मायापुर भवन में बैठक की। इसमें नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के आरोप लगाते हुए राजभवन घेराव में भागीदारी करने का आह्वान किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा राजभवन घेराव में कांग्रेसजन अहंकारी और दिशाहीन सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि 16 फरवरी का कार्यक्रम यह तय कर देगा कि प्रदेश से महिला, युवा और रोजगार विरोधी सरकार की विदाई तय है। राजबीर सिंह, महेश प्रताप राणा, ओपी चौहान, इरफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.