गंगापार, जून 14 -- पेपर लीक के खिलाफ अपनी लोकतांत्रिक आवाज उठाने के लिए लखनऊ में राजभवन घेराव करने जा रहे मांडा के युवा नेता अमित पांडेय को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। रात भर पुलिस की निगरानी में रखकर आंदोलन में शामिल होने के लिए लखनऊ जाने से रोका गया। मांडा के भवानीपुर ग्राम पंचायत के खैरुआ गांव निवासी युवा नेता अमित पांडेय रफ्तार का कहना है कि आखिर सरकार पेपर लीक के माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय छात्रों और युवाओं की आवाज को क्यों दबा रही है? लाखों युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक की वजह से बर्बाद हो रहा है। यह भी पढ़ें- राज भवन घेराव की तैयारी में लगे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट नौजवान सड़कों पर न्याय मांग रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें रोकने और डराने का काम कर रही है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरो...