छपरा, अप्रैल 8 -- छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर चला विवाद अब पूरी तरह शांत हो गया है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि शिक्षक संघ और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच सहमति पहले ही बन चुकी थी, जिस पर अब राजभवन के नए निर्देश ने औपचारिक मुहर लगा दी है। अब राजभवन द्वारा प्रतिदिन 5 घंटे और साप्ताहिक 40 घंटे कार्यभार सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किए जाने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। यह निर्देश शिक्षक संघ की अपेक्षाओं के अनुरूप है, जिससे पहले से बनी सहमति को औपचारिक आधार मिल गया है। दरअसल, जेपीयू प्रशासन द्वारा शिक्षकों के लिए 7 घंटे अनिवार्य उपस्थिति का आदेश जारी किए जाने के बाद शिक्षक संघ ने इसका जोरदार विरोध किया था। मामला इतना बढ़ा कि शिक्षक संघ और प्रशासन आमने-सामने आ गए और धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। बढ...