मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। राजभवन, पंजाब में आयोजित बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायी संदेश उस समय उभरकर सामने आया, जब प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प निभा रहे मऊ जनपद निवासी पर्यावरणविद् शैलेन्द्र प्रताप यादव ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पौधा भेंट कर एक वाहन-एक पौधा की अभिनव पहल का प्रस्ताव रखा। पर्यावरणविद शैलेन्द्र यादव ने कहा कि जिस प्रकार प्रत्येक नया वाहन सड़क पर उतरता है, उसी प्रकार उसके साथ एक पौधा भी धरती को समर्पित किया जाए। यदि यह सोच जन-अभियान का रूप ले ले, तो आने वाले वर्षों में करोड़ों नए वृक्ष देश की पर्यावरणीय पूंजी बन सकते हैं। उनका मानना है कि विकास और पर्यावरण साथ-साथ चलें, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिल सकेगा। राज्यपाल ने इस विचार को गंभीरता से सुना और पर्या...