विशेष संवाददाता, जून 19 -- सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर इस बार मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर सपा में टूट का दावा करते हुए कहा कि पीडीए समारोह में मुरादाबाद की सांसद नहीं पहुंची। इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया है कि सपा में फूट होगी और 'असली चाचा' राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा में टूट का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बगावत का नेतृत्व बलिया से ही होगा। राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखी गई पोस्ट में सपा में टूट को लेकर कई दावे किए हैं। उन्होंने सपा के हालिया पीडीए कार्यक्रम, पार्टी नेतृत्व और संगठन की स्थिति को लेकर ...