लखनऊ, जून 9 -- सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बीते कई दिनों की तरह मंगलवार को भी सपा मुखिया अखिलेश यादव पर कटाक्ष जारी रखा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा है कि 'आपको हारना तो है ही, पार्टी भी इतने फाड़ होगी कि बटोरते नहीं बचेगा।' यह भी पढ़ें- पार्टी में इतने फाड़ होगी कि बटोरते नहीं बनेगा; राजभर ने पीडीए का बताया मतलब, बोले- पीट देगा अहीरजातिवाद का आरोप राजभर ने सपा प्रमुख पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया है। जाति-जाति करके बस वोटों का सौदा कर रहे हैं, फिर चाहे समाज का कुछ भी हो जाए। किसी भी घटना के घटते ही अखिलेश के इशारे पर कई लोग कभी सवर्ण-दलित, कभी ठाकुर-यादव, कभी पंडित-पीडीए का झूठ बोलकर समाज को बांटने की नौटंकी शुरू कर देते हैं। गैर-यादव पिछड़ा और दलि...