नई दिल्ली, अगस्त 3 -- योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला किया। बिहार में पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव प्रकरण पर मांगा जवाब। राजभर बोले- संसद में पप्पू यादव कांड पर सपा का स्टैंड क्या है? राजभर का दावा- सपा नेताओं के बयान एक-दूसरे से अलग। राजभर ने गिनाए राजीव राय, पवन पांडेय और अवधेश प्रसाद के बयान। राजभर ने अखिलेश पर हमला करते हुए उन्हें कव्वाली सीखने की सलाह दी है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2027 के चुनाव के बाद उन्हें यही काम आने वाला है। सोमवार को ओमप्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- अखिलेश जी, आज सीधा सवाल। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर हमलावर ओमप्रकाश राजभर ने सवाल किया कि संसद में पप्पू यादव कांड/करतूत पर सपा का ...