राजभर का दावा, इस पर शिवपाल का टिकट काटेंगे अखिलेश
लखनऊ, जुलाई 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को दावा किया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव शिवपाल यादव का टिकट काटेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने यह दावा किया है।राजभर ने अपने हैंडल से की गई पोस्ट में कहा कि परिवारवाद का ठप्पा हटाने के लिए अखिलेश सफाई अभियान चलाने जा रहे हैं। इस अभियान में सबसे पहले वह अपने चाचा शिवपाल यादव को बेटिकट करेंगे। इसी वजह से वह माहौल बना रहे हैं। उन्होंने अखिलेश को संबोधित करते हुए कहा है कि शिवपाल यादव अब बूढ़े हो गए हैं तो क्या बुढ़ापे में उनके साथ ऐसा करेंगे? उन्होंने अखिलेश को सलाह दी है कि सैफई वालों की सफाई करके कर्मठ सपाइयों को मौका देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.