किशनगंज, मार्च 31 -- किशनगंज। एक संवाददाता किशनगंज शहर के पश्चिमपाली स्थित राजबाड़ी होंडा टू-व्हीलर शोरूम के सर्विस सेंटर के नवनीकरण का सोमवार को भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह अवसर क्षेत्र के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में होंडा के बिहार क्षेत्र के ज़ोनल सर्विस इंचार्ज अमर जीत झा, एरिया इंचार्ज गोविन्द कुमार, दफ्तरी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजकरण दफ्तरी, सुनील दफ्तरी, मनीष दफ्तरी, अमित दफ्तरी, विनीत दफ्तरी, रोहित दफ्तरी के साथ-साथ पूर्णिया एवं अररिया के अधिकृत डीलर्स तथा बहादुरगंज, छत्तरगाछ और पोठिया क्षेत्र के सब-डीलर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनीकृत सर्विस सेंटर को अत्याधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे अब इसकी कार्यक्षमता पहले की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है। ...