वाराणसी, फरवरी 1 -- चोलापुर (वाराणी), संवाद। क्षेत्र के कपीसा गांव में रविवार को गुरु राजनाथ सिंह पहलवान एवं गुरु रामजीत पहलवान की स्मृति में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल हुआ। शाम तक चले दंगल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित पूर्वांचल के नामी-गिरामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। राजबहादुर सतमेसरा और राहुल हरहुआ के बीच हुई कुश्ती में राहुल ने शानदार धोबी दांव लगाकर जीत दर्ज की। एक लाख की इनामी कुश्ती हरियाणा के शेरा गुर्जर और गाजीपुर के रितेश के बीच बराबरी पर छूटी। 51 हजार की कुश्ती भी हरियाणा के केशरी आर्यन पहलवान और वाराणसी के जशवंत गिरि के बीच बराबरी पर रही। दस हजार रुपये की दर्जनों कुश्तियों में कई रोचक मुकाबले हुए। विशाल पहलवान भुजाड़ी और गया सेठ के गोलू पहलवान, धर्मराज कपीसा और देवदास डूहिया, सौरभ बनारस और मंगल दिल्ली, ज्ञानी पहलवान वाराण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.