किशनगंज, अप्रैल 14 -- किशनगंज। किशनगंज सदर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन अवैध कमाई की रकम जमीन माफिया के साथ चल रहे अवैध कारोबार में लगाते थे। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा पटना से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा गया है कि जमीन के कारोबार में इनके द्वारा अवैध कमाई की लाखों रुपए का निवेश जमीन सिंडिकेट के साथ किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है। वहीं जमीन व कुछ स्थानों पर फ्लैट की कैसे खरीददारी हुई है, आर्थिक अपराध इकाई की टीम इसकी विस्तृत जांच करेगी। यह भी पढ़ें- आठ घंटे तक हुई छापेमारी में डायरी,जमीन के कागजात सहित अन्य दस्तावेज बरामद पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन को जल्द ही आगे की पूछताछ के लिए पटना बुलाया जाएगा। हालांकि आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी ...