चतरा, अप्रैल 12 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने राजपुर थाना के समीप दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान वाहन चालकों के कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी गई। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सभी आवश्यक कागजात साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक की जि...