सहारनपुर, अप्रैल 8 -- नगर में आयोजित राजपूत सभा की बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्वर्ण समाज के प्रति सरकार का दृष्टिकोण उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी से संबंधित नया कानून सवर्ण समाज के छात्र-छात्राओं के भविष्य को प्रभावित करने वाला है। देवबंद मार्ग स्थित हर्ष मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि वह हठधर्मिता छोड़कर इस कानून को वापस ले तथा संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे। साथ ही क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की भी पुरजोर मांग उठाई।बैठक की अध्यक्षता डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर तथा संचालन मा. दशरथ सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजपूत सभा नानौता के पूर्व अध्यक्ष नेत्रपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.