फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- टूंडला में राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने यूसीजी एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम टूंडला को प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। करणी सेना के जिला अध्यक्ष संजय सिंह परमार ने कहा कि यूसीजी एक्ट सवर्ण समाज के विश्वविद्यालयों में उच्च अध्ययन करने वाले छात्रों के भविष्य को ख़राब करने का कार्य करेगा और समाज में जातिय हिंसा और भेद भावपूर्ण व्यवहार के लिए बाध्य करेगा। कैम्पसों में दंगा कराने का कार्य करेगा, एक तरफ सरकार सबका साथ सबका विकास की बात कह रही है ओर दूसरी समरसता के साथ सभी का भेदभाव खत्म करना चहाती है। यूजीसी जैसे काले कानून के रहते देश का कल्याण नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री और महामहिम को ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज की बात कहने के लिए दिया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपूत करणी सेना के अग्रिम...