देहरादून, जून 21 -- पॉश इलाके राजपुर रोड पर बेखौफ चोरों ने नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व बेड में रखे लाखों रुपये के चांदी के बर्तन, मूर्तियां और जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नमामि गंगे में जिला परियोजना अधिकारी रविकांत पांडेय राजपुर रोड पर छायादीप सिनेमा हॉल के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे परिवार समेत पैतृक गांव आजमपुर, यूपी चले गए। यह भी पढ़ें- राजपुर रोड पर नमामि गंगे के अधिकारी के बंद घर में चोरी 18 जून को जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने इत्मीनान से घर की...