देहरादून, मई 12 -- पॉश इलाके राजपुर रोड स्थित एक करोड़ों की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने और असली मालिक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने कुमुद वैद्य, जय प्रकाश तिवारी और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मुजफ्फरनगर स्थित प्रियाल आर्केड फार्म के निदेशक विपिन कुमार ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने राजपुर रोड स्थित एक जमीन का एक हिस्सा उपासना मेहता के अधिकृत विकेश सिंह नेगी से 24 जून 2025 को खरीदा था। आरोप है कि बीते दो फरवरी की शाम करीब चार बजे जब वह अपनी संपत्ति पर मौजूद थे तभी आरोपियों के कुछ गुर्गे वहां आ धमके। उन्होंने जमीन को मुकेल वैध की बताते हुए विपिन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब विपिन ने अपने मालिकाना हक के दस्तावेज दिखाने...