राजपुर में 40 शिक्षकों को दिया एआई आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण
सासाराम, अगस्त 31 -- राजपुर, एक संवाददाता। राजपुर हाईस्कूल में माइक्रोसॉफ्ट एलिवेट फॉर एजुकेटर्स कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। पिरामल फाउंडेशन एवं एससीईआरटी के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में 40 शिक्षक व मास्टर ट्रेनर्स शामिल हुए। प्रशिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग, माइक्रोसॉफ्ट लर्न प्लेटफॉर्म और तकनीक आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान एआई की मदद से लेसन प्लान तैयार करने और कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी व रोचक बनाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.