बक्सर, मार्च 31 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। हालांकि ग्रामीणों की सजगता के कारण चोर बहुत कामयाब नहीं हो पाए। हद यह कि थाना से कुछ दूरी पर ही चोरों ने दो-तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। जो थोड़ा-बहुत हाथ लगा ले गए। वहीं राजपुर गांव से सटे तिलक राय के डेरा में भी चोरों ने कुछ घरों में चोरी का असफल प्रयास किया। इस बीच एक घर से चोर कुछ सामान जरूर चुरा ले गए। थाना से महज डेढ़-दो किलोमीटर दूर स्थित सरांव गांव में भी चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि यहां चोर पकड़ा गया। इस संबंध में राजपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इन घटनाओं की जानकारी है और पुलिस चोरों के गिरोह को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बहुत जल्द सभी पकड़े जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्...