राजपुर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक को किया गिरफ्तार
चतरा, अप्रैल 18 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित मांस के साथ बकचुंमा गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति शाहिद अख्तर बिंड मोहल्ला चतरा सदर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वह लगभग 11 बजे दिन मे एक ऑटो से प्रतिबंधित मांस लेकर बकचुंमा मुस्लिम टोला में बेचने आया था, जिसकी गुप्त सूचना राजपुर पुलिस को लगी, राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मांस को ऑटो उसे गिरफ्तार कर थाना ले आई है। पूछताछ के क्रम में उन्होंने अन्य दो लोगों का नाम बताया है। जिसमें बिंड मोहल्ला निवासी मंसूर मियां और बकचुंबागांव निवासी मोहम्मद नबी का नाम शामिल है। उक्त सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.