राजपुर खुर्द में शराब की दुकान का विरोध,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, जून 24 -- तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर खुर्द में हाल ही में खुली शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने शराब की दुकान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रशासन से दुकान को हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सीमा में खोली गई शराब की दुकान के निकट विद्यालय तथा मंदिर स्थित हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। राजपुर खुर्द के अलावा शेरपुर, अंधेल और रजपुरा गांव के ग्रामीण भी दुकान खुलने का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को महिलाओं ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया था, जबकि मंगलवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर उचित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.