राजपुर के वीर लूटुदाग गांव में आग से संपत्ति जलकर राख
चतरा, जून 27 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैया पंचायत के वीर लुटूदाग गांव में गुरुवार की देर शाम एक घर में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सेवा सिंह के घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग अन्य घरों तक नहीं फैल सकी। अगलगी की इस घटना में घर में रखा अनाज, बच्चों के कपड़े तथा अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह जल गए। घटना के बाद पीड़ित सेवा सिंह ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत सामग्री और आवश्यक सहायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.