संभल, मई 8 -- माध्यमिक विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शासन ने बड़ी पहल की है। विकास खंड बहजोई के गांव राजपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज परिसर में आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। शासन स्तर से इसके लिए 4.92 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें पहली किस्त के रूप में 2.16 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। स्टेडियम निर्माण के बाद क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस समेत कई इनडोर खेलों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं की आधुनिक सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- स्टेडियम: महीनों से काम बंद, दो साल में गेट तक नहीं लगा सकी संस्था कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक दयाशंकर ने बताया कि नई...