बक्सर, दिसम्बर 13 -- पेज-03 के लिए फोटो-19, कैप्सन :-शनिवार को राजपुर पावर स्टेशन में लगी भीषण लाग बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर राजपुर में स्थित पावर सब स्टेशन में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। लाखों का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना से प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पावर सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग का दायरा बढ़ा और लपटें ऊपर उठने लगी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। तुरत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी गाड़ियां और एक छोटी गाड़ी पहुंची। बावजूद आग पर काबू नहीं हो पा रहा था। ऐसे में चौसा थर्मल पावर ...