राजपुर के गांधी स्मारक के पीछे अतिक्रमण और गंदगी का अंबार
चतरा, जून 16 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि राजपुर के गांधी चौक स्थित गांधी स्मारक के पीछे इन दिनों अतिक्रमण और गंदगी की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। कुछ लोगों द्वारा अवैध पार्किंग की जा रही है, वहीं कुछ दुकानदारों ने गृह निर्माण सामग्री भी सार्वजनिक स्थल पर रखा है। इसके अलावा रोजाना कूड़ा-कचरा फेंके जाने से क्षेत्र की स्वच्छता और सौंदर्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि गांधी स्मारक जैसे ऐतिहासिक और सार्वजनिक महत्व के स्थल के पीछे फैली अव्यवस्था प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है। गंदगी और अतिक्रमण देखने लायक है। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या राजपुर का गांधी चौक अब अपनी पहचान स्वच्छता और सम्मान के बजाय अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और कूड़े के ढेर के लिए बनाएगा? स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने, नियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.