हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में 24 साल की विवाहिता मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शनिवार रात पिंकी का पति राजकुमार से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति घर से चला गया। कुछ देर बाद पिंकी ने घर में पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...