हल्द्वानी, जून 17 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने बुधवार शाम को नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में राजपुरा धोबी घाट से लेकर गौला गेट तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। निगम की टीम को देखते ही सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से गायब हो गए।इस कार्रवाई के दौरान टीम ने घरों और दुकानों के आगे नालियों पर किए गए पक्के अतिक्रमण को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए गए ठेली-फड़ को भी जब्त कर लिया गया। नगर निगम ने इस अभियान के तहत कुल 9 अतिक्रमणकारियों के चालान काटकर 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...