हल्द्वानी, जून 27 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से आधे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे गर्मी की रात स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने बताया कि रात करीब 1 बजे उन्होंने विद्युत विभाग को सूचना दे दी थी, लेकिन सुबह 10 बजे तक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस घोर लापरवाही पर हेमन्त साहू ने विभाग पर गहरा आक्रोश जताया।उनके नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय निवासी रात तीन बजे तक मौके पर डटे रहे और तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। हेमन्त साहू ने चेतावनी दी कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में ऐसी घटना दोहराई गई तो स्थानीय जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत ...