पटना, फरवरी 14 -- राजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय बोरिंग रोड में बालेश्वर राम को बक्सर जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता देवी को बनाया गया। इन्होंने मनोनयन पर कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मानिकचंद सहनी, मधुबनी जिला अध्यक्ष रामविलास महतो, बिंदु सहनी, प्रभात वर्मा और गणेश पूर्वे ने दोनों को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...