नई दिल्ली, फरवरी 16 -- राजपाल यादव को आज दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम बेल मिल गई है। 5 फरवरी से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक्टर को 1।5 करोड़ रुपए जमा करने के बाद बेल पर रिहा कर दिया गया है। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर जल्द एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते नजर आएंगे। साथ ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जो सपोर्ट मिला उस बारे में भी बात करते दिख सकते हैं। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने एक्टर के बेल मिलने की जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कही।प्रेस कांफ्रेंस करेंगे राजपाल यादव राजपाल यादव को आज 16 फरवरी को डेढ़ करोड़ रुपए जमा करवाने पर बेल पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में मैनेजर गोल्डी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'हां ये सही है राजपाल सर को बेल मिल गई है। ये हमारे लिए आनंद का पल है, खुशी भरा दि...