नई दिल्ली, फरवरी 28 -- राजपाल यादव ने बेल मिलने के बाद नई शुरुआत करने का फैसला लिया है। उन्होंने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की घोषणा की है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'हाय दोस्तों, मैं आपका राजपाल हूं और मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं जिस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहा था वह पल आ गया है, मुझे आपके आशीर्वाद की जरूरत है।'यूट्यूब चैनल का नाम अपने नए चैप्टर के बारे में बताते हुए राजपाल यादन ने कहा, 'मेरा यूट्यूब चैनल आज से लॉन्च हो रहा है और इस चैनल का नाम राजपाल नौरंग यादव है।' यह भी पढ़ें- जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की शूटिंग, बोले- मैं अब आप सबके साथ.अपने चैनल पर किस तरह के वीडियोज अपलोड करेंगे? राजपाल यादव ने कहा, 'राजपाल नौरंग यादव...