मुरादाबाद, जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति के द्वारा किया गया। शनिवार को हुई बैठक में अलग-अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल किये गए। चुनाव अधिकारी के पास एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। जिसको लेकर रामपाल सिंह जिलाध्यक्ष, कपिल कुमार जिला महामंत्री, मुन्नू सिंह कोषाध्यक्ष,सत्य प्रकाश संगठन मंत्री, सुदेश मसीह जिला संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान मुख्य रूप से जसपाल सिंह बाल्मीकि ,विनेश कुमार राही ,आशीष शौरी, संजय कुमार, प्रेमचंद ब्लॉक अध्यक्ष, मनीष कुमार ब्लॉक अध्यक्ष भगतपुर टांडा, राकेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष डिलारी, सुनील कुमार ठाकुरद्वारा, पंकज कुमार ब्लॉक कोषाध्यक्ष, पूर्व जिला संप्रेक्षक अखिलेश कुमार, पूर्व प्रत्याशी मंडल महामंत्री राधे मोहन, ब्लॉक मंत्री बिलारी लालू भाई,...