जौनपुर, फरवरी 12 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राघवेंद्र सरकार भगवान श्रीराम के बाल विग्रह अयोध्या धाम में विराजमान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कथा में राजन महाराज अपनी वाणी से अमृत वर्षा करेंगे। इसकेा लेकर बुधवार को नगर में भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उल्लास के बीच निकाला गया। कथा का आयोजन 12 से 20 फरवरी के मध्य होना है। लक्ष्मी नारायण वाटिका से विधि-विधानपूर्वक प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा आगे बढ़ी, जहां श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.