कानपुर, सितम्बर 6 -- कानपुर। गोविंदनगर, कच्ची बस्ती स्थित बाल्मीकि धर्मशाला में रविवार को प्रदेश सुदर्शन समाज महासभा के बैनर तले बैठक हुई। मुख्य अतिथि और एससीएसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने कहा कि समाज को राजनैतिक हिस्सेदारी की भागीदारी को लिए आगे आना होगा। बाल्मीकि समाज को शासन सत्ता को हासिल करने से ही उनका जीवनस्तर सही होगा। बाल्मीकि सुदर्शन समाज महासभा की जिला इकाई ने सभी राजनैतिक दलों से यह मांग की है कि जो भी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में बाल्मीकि समाज को 20 टिकट देकर उनके समाज के लोगों को विधायक बनाएगी। तो बाल्मीकि समाज उसी पार्टी को समर्थन करते हुए उसकी सरकार बनाने का काम करेगी। यहां नरेश बघेल बाल्मीकि, दीपक चौधरी बाल्मीकि, अंजलि आकाश बाल्मीकि, स्वाति दीपक, डॉ. राजदीपक सिंह, चांदनी, गुलबदन चन्द्र गौड़, संतोष, अली बाबा, फूलचं...