देवरिया, मई 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की बैठक शुक्रवार को हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने कहा कि स्वर्णकार समाज के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि जो पार्टी स्वर्णकार समाज के हित एवं राजनैतिक भागीदारी की बात करेगी उसको संगठन समर्थन करेगा।उन्होंने कहा कि सोने-चांदी की कीमत में अनियमित रूप से घटना-बढ़ना जारी है। वहीं चोर, उचक्कों व अपराधियों की नजर है। प्रदेश के कई जिलों में लूट, हत्या व छीनैती की वारदात स्वर्णकार समाज के साथ हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल तक सोना न खरीदें का आह्वान किया है। इन चुनौतियों के कारण स्वर्णकारों को परिवार का भरण-पोषण करने में परेशानी हो रही है। इस दौरान पंकज वर्मा के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी गई। अ...