गढ़वा, मार्च 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अंजुमन शान ए वतन की ओर से उत्सव गार्डन में रविवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, वरिष्ठ समाज से डॉ यासीन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ईद का त्योहार का जो मकसद है उसे मिल जुल कर पूरा करे। उन्होंने कहा एक माह का रोजा रखकर इबादत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दिन सिर्फ गला ही नहीं दिल मिलते है। होली, दीपावली, ईद मुहर्रम सभी त्यौहार हम सभी जाति धर्म मिल जुल कर मानते आए हैं । उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए नहीं राजनीति मतलब सभी जाति धर्म समाज के लोगों को लेकर चलने का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग होते हैं जो कुछ धार्मिक सांप्रदायिक फैलाने के लिए गलत काम को कर देता है। वरिष्ठ भाजपा नेता अलख...