राजनीति विज्ञान विभाग में विनोबा भावे जयंती समारोह आयोजित
हजारीबाग, सितम्बर 11 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। केबी महिला महाविद्यालय, हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग में प्राचार्य डॉ मुकुल कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रसंत एवं गांधीवादी चिंतक आचार्य विनोबा भावे की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके जीवन, विचारों, भूदान आंदोलन, सर्वोदय एवं लोकनीति के सिद्धांतों से छात्राओं को परिचित कराना था।कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ एमएन पुष्पा कुजूर, डॉ संजय कुमार साहू, डॉ आलोक कुमार पाण्डेय एवं डॉ विधि कुमारी सहित सेमेस्टर 1 से 8 तक की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षकों एवं छात्राओं ने विनोबा भावे के भूदान आंदोलन, अहिंसा, सर्वोदय, ग्राम स्वराज और लोकनीति संबंधी विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षुओं ने मनाई आचार्य विनोबा भावे की जयंती सेमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.