मुंगेर, दिसम्बर 23 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लगातार विरोध और संघर्ष का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। राजभवन के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि, राजनीति विज्ञान विभाग अब विश्वविद्यालय के नए कैंपस के निर्माण तक आरडी एंड डीजे कॉलेज से ही संचालित होगा। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा राजनीति विज्ञान विभाग को डीजे कॉलेज परिसर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्णय का पीजी विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने जोरदार विरोध किया था। विद्यार्थियों का कहना था कि वर्ष 2021 से यह विभाग अन्य 11 विभागों के साथ आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर में संचालित हो रहा है, जहां उच्च स्तरीय शिक्षण और शोध कार्य हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के ताजा फैसले के बाद विभाग के विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.