पटना, दिसम्बर 16 -- राज्य विश्वविद्यालय आयोग से राजनीति विज्ञान विषय में चयनित 276 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति जल्द होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पटना विश्वविद्यालय सहित 12 विश्वविद्यालयों से इस विषय में अद्यतन रिक्ति की जानकारी मांगी है। शिक्षा विभाग द्वारा हर विश्वविद्यालय को चयनित सहायक प्राध्यापकों का पैनल भेजा जाएगा। जिन विश्वविद्यालयों में नियुक्ति होनी है, उनमें पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय और जयप्रकाश विश्वविद्यालय शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.