हरदोई, जनवरी 24 -- अतरौली। राजनीति राजपद नहीं जनता की सेवा का माध्यम है। निजी हित की जगह जनता का हित सर्वोपरि होना चाहिए। समरसता भोज केवल भोजन नहीं राष्ट्र के निर्माण में समाज के अन्दर समरसता का भाव बढ़ाने का माध्यम है। यह विचार युवा भाजपा नेत्री शिल्पा अग्रवाल ने बंगालपुर में समरसता भोज कार्यक्रम के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सण्डीला पूरा मेरा परिवार है। अपने ससुर पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल राजिया की कर्मभूमि को अपनी कर्मभूमि बना लिया है। अब हम सब जाति वर्ग भेदभाव से ऊपर उठकर एक परिवार की तरह साथ बैठेंगे। कार्यक्रम में प्रधानगण पप्पू तिवारी अतरौली, अमन द्विवेदी पिपरी नारायनपुर, दीपू सिंह सिकन्दरपुर, सुभाष सिंह कनौरा, सुशील सिंह गोड़वाखेम, जिला पंचायत सदस्य ललित सहित तमाम क्षेत्रीय लो...