दिल्ली, अप्रैल 24 -- बिहार के पूर्णिया जिले से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव के एक बयान से राजनीति में महिलाओं की स्थिति सवालों के घेरे में है.महिलाओं के प्रति राजनेताओं के नजरिए पर चर्चा छिड़ गई है.राजनीति में महिलाओं को लेकर सांसद पप्पू यादव की टिप्पणियां भारतीय मीडिया में वायरल हो गई हैं.इसमें उन्होंने महिलाओं के लिए आरक्षण के मुद्दे पर मीडिया से कहा है कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की गरिमा की बात करना मजाक है.उनका बयान है, "महिलाओं पर किसकी गिद्ध दृष्टि है.अमेरिका से लेकर भारत तक.यह नेताओं की है.बिना किसी नेता के कमरे में गए 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकतीं.इसे राजनेताओं के यहां की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है.यह एक संस्कृति बन गई है" उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों और कालेजों में छात्राएं शोषण का साम...