मधेपुरा, अप्रैल 11 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। भाजपा नेत्री रीता राय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लागू होने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह अधिनियम देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम बनेगा। वर्षों से महिलाएं राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व से वंचित रही हैं। अब इस कानून के जरिए संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह फैसला महिलाओं को आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और यह अधिनियम उसी सोच का विस्तार है।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल वर्षों तक इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.