बिजनौर, मई 9 -- उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाली पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद ओमवती देवी के निधन से बिजनौर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। ओमवती देवी का नाम उन नेताओं में गिना जाता था, जिन्होंने गांव और सामान्य परिवार से निकलकर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत पहचान बनाई। राजनीति में उनका ऐसा रसूख था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह सहित लगभग सभी प्रमुख दलों के बड़े नेताओं से उनके अच्छे संबंध रहे। पूर्व मंत्री ओमवती देवी का पूरा राजनीतिक जीवन नगीना से जुड़ा रहा। नगीना शहर के मंडी मौलगंज स्थित उनका आवास वर्षों तक क्षेत्रीय राजनीति का केंद्र बना रहा। यहां रोजाना क्षेत्र के लो...