मुख्य संवाददाता, मई 23 -- कई प्रदेशों में करीब 32 हजार महिलाओं से ठगी करने वाला 25 हजार का इनामी सदर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। अरुण अग्निहोत्री उर्फ पंकज साढ़े छह साल से फरार चल रहा था। प्रत्येक महिला से उसने 750 रुपये की ठगी की थी। आगरा के अलावा हाथरस, फिरोजाबाद, बरेली, वाराणसी, कानपुर और इंदौर में गरीब महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। गैंग के तीन सदस्यों को पूर्व में जेल भेजा गया था। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि जनवरी 2020 में सदर थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज किया था। सार्थक सोशल वेलफेयर सोसाइटी बनाकर आगरा की करीब 1650 महिलाओं के साथ ठगी की गई थी। जांच में पता चला कि गैंग ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में करीब 32000 महिलाओं को ठगा है। गरीब महिलाओं से संपर्क किया जाता था। उन्हें बताया था ...