नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च नेता पोप लियो के पीछे पड़ गए हैं। ट्रंप ने बीते दिनों पोप लियो की जमकर आलोचना की है और अलग अलग बयानों में उनपर निशाना साधा है। ट्रंप ने यह तक कह दिया है कि अगर वे राष्ट्रपति पद पर नहीं होते तो पोप को कभी इस पद के लिए चुना ही नहीं जाता। जब यह सब भी कम पड़ गया तब अब ट्रंप ने अपने आप को ईशा मसीह बताया है। पोप लियो चौदहवें पर तीखा हमला करने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी एक AI जनरेटेड तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह चमत्कार करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर बाइबिल में बताए गए उस चमत्कार जैसी है, जिसमें ईसा मसीह ने एक मृत व्यक्ति को फिर से जीवित किया था। इस तस्वीर में ट्रंप एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखते दिखाई दे रहे हैं। आसपास अमेरिकी झंडा, युद्धपोत और एंजेल्स भी दि...