देहरादून, मई 25 -- देहरादून। उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी के पदाधिकारियों ने राजनीति में नई सोच के साथ उत्तराखंड में स्वस्थ और समृद्ध के लिए काम करने का आह्वान किया। प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र कनेरी ने बताया कि उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी जन भागीदारी समाधान आधारित सोच, पारदर्शिता, ईमानदारी, एकजुट उत्तराखंड और सतत विकास के लक्ष्य के साथ राजनीति में उतर रही है। मैदान वर्सेस पहाड़ की भावना से ऊपर उठकर एक उत्तराखंड के लिए विकास की सोच के साथ काम करने का आह्वान किया। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष धन सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री अरुण रावत, प्रदेश महिला महामंत्री सर्वेश सिंह, केंद्रीय मुख्य सचिव अनिल चौहान, महिला प्रदेश अध्यक्ष अंजलि की मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...